Showing posts with label National News. Show all posts
Showing posts with label National News. Show all posts

Saturday, 18 October 2025

एसोचैम का वार्षिक सम्मलेन : सरकार घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु तत्पर -पियूष गोयल

एसोचैम का वार्षिक सम्मलेन : सरकार घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु तत्पर -पियूष गोयल


दिल्ली 17 अक्तूबर (रैपको न्यूज)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जोर देते हुए बताया कि हाल के वर्षों में भारत में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और अब वह मजबूत स्थिति में बातचीत कर रहा है, जो मुक्त व्यापार समझौतों और अन्य व्यापारिक व्यवस्थाओं के प्रति भारत के दृष्टिकोण के संदर्भ में देश के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन और 105वीं वार्षिक आम बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश अब मुख्य रूप से उन देशों के साथ जुड़ रहा है जो भारत के प्रतिस्पर्धी नहीं हैं और यह सुनिश्चित कर रहा है कि व्यापारिक साझेदारियां संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी हों।

उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक दृष्टिकोण भारत को अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करने, निर्यात को बढ़ावा देने और निवेश एवं प्रौद्योगिकी आधारित सहयोग के अवसर पैदा करने में सक्षम बनाता है, साथ ही ऐसे समझौतों से बचने में भी मदद करता है जो भारत की कीमत पर दूसरे पक्ष को अत्यधिक लाभ पहुंचा सकते हैं। श्री गोयल ने कहा कि वे दिन अब बीत चुके हैं जब भारत अपनी ताकत को पहचाने बिना असंतुलित मुक्त व्यापार समझौते करता था। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यवस्थित रूप से तैयार है, जो एक स्पष्ट विजन और राष्ट्र-प्रथम के दर्शन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता द्वारा निर्देशित है। उन्होंने 15 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त किए गए पांच सिद्धांतों, यानी पंच प्रण का स्मरण किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और एसोचैम जैसे उद्योग संगठनों के सामूहिक प्रयास इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने भारत भर में स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्योगों के साथ जुडऩे में एसोचैम की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन नीतिगत संवाद, व्यापार सुगमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। श्री गोयल ने कहा कि साझा संकल्प, टीम वर्क और प्रतिबद्धता के साथ, भारत चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर सकता है तथा 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

Wednesday, 15 October 2025

हरियाणा में कारोबारी सुगमता के लिये विभिन्न सुधारों के सरकार की नई योजनाएं

हरियाणा में कारोबारी सुगमता के लिये विभिन्न सुधारों के सरकार की नई योजनाएं


चंडीगढ़ 14 अक्तूबर (रैपको न्यूज)। हरियाणा देश का सबसे अधिक व्यापार-अनुकूल राज्य बनने के अपने लक्ष्य की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की विनियमन और अनुपालन सरलीकरण से जुड़ी पहलों की समीक्षा की। इनमें से 82 प्रतिशत पहलों को या तो लागू किया जा चुका है या इन पर तत्परता से काम चल रहा है।

बैठक में अनुपालन कमी से जुड़े 11 प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्रों की समीक्षा की गई, जिन्हें नियामक बाधाओं को दूर करने और सभी क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए अनुमोदन में तेज़ी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि डिरेगुलेशन सेल द्वारा पाँच पहलों को पूरी तरह से लागू किया जा चुका है, 14 पहलें इस समय विभिन्न विभागों द्वारा तत्परता से कार्यान्वित की जा रही हैं और केवल चार केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक औद्योगिक भूमि के लिए एक व्यापक जीआईएस-आधारित डेटाबैंक का शुभारंभ है। इसे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा विकसित और भारत औद्योगिक भूमि बैंक के साथ एकीकृत किया गया है। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म निवेशकों को अभूतपूर्व गति और पारदर्शिता के साथ औद्योगिक प्लॉटों की पहचान, तुलना और अधिग्रहण करने की सुविधा देता है।

राज्य ने भवन अनुमोदन और संयुक्त निरीक्षणों में सूचीबद्ध थर्ड पार्टी एजेंसियों की भूमिका का भी विस्तार किया है, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया में लगने वाले समय में काफी कमी आई है। नियमित तकनीकी मूल्यांकन अब इन प्रमाणित एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। इससे विभागों को नीतिगत कार्यों और निगरानी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सुविधा मिल रही है।

राज्य सरकार ने कारखानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं को रात्रिकालीन पाली में कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी है, जिससे रोजगार के नए अवसर खुले हैं। यह अनुमति सुरक्षित और विनियमित परिस्थितियों में दी जाएगी। इसके साथ ही, पहले से प्रतिबंधित कुछ उद्योगों में महिलाओं के कार्य पर लगे पुराने प्रतिबंध भी हटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मसौदा दुकान अधिनियम और पंजाब फैक्ट्री नियम, 1952 में संशोधन करके आधुनिक सुरक्षा मानकों को शामिल किया जा रहा है। इन सुधारों से महिलाओं की कार्यस्थल भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। हरियाणा अब "सभी के लिए एक जैसा नियम" मॉडल से हटकर एकीकृत जोखिम-आधारित नियामक प्रणाली अपनाने जा रहा है, जिससे छोटे और मध्यम जोखिम वाले उद्यमों को प्रत्यक्ष सरकारी निरीक्षण के बजाय थर्ड पार्टी निरीक्षण की सुविधा मिलेगी। भवन अनुमति, कब्जा प्रमाणपत्र आदि की प्रक्रिया को भी सरल और समयबद्ध बनाया गया है।

Sunday, 12 October 2025

 ईवी को बढ़ावा देने के लिए बढ़ते कदम : सोनीपत में खुला पहला बैटरी स्वैपिंग एंड चार्जिंग सेंटर, 7 मिनट में बैटरी बदलने की सुविधा

ईवी को बढ़ावा देने के लिए बढ़ते कदम : सोनीपत में खुला पहला बैटरी स्वैपिंग एंड चार्जिंग सेंटर, 7 मिनट में बैटरी बदलने की सुविधा


चंडीगढ़ 12 अक्टूबर (रैपको न्यूज)। केन्द्र सरकार ने देश में ईवी (इलैक्ट्रिकल व्हीकल्स) को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासो को तीव्र गति प्रदान करते हुए बैटरी स्वैपिंग व चार्जिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सोनीपत में भारत का पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। सरकार व कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा के लिए हर शहर व प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है। अभी तक देश में इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन की कमी थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

सोनीपत जिले के गन्नौर में खुला यह सैंटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन के रूप में कार्य करेगा।

सैंटर का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने किया। यह स्टेशन एनर्जी इन मोशन कंपनी द्वारा दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (DICT) में तैयार किया गया है।

सैन्टर की विशेषता यह है कि इसमें बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन बिल्कुल पेट्रोल पंप की तर्ज पर बनाया गया है। यहां इलेक्ट्रिक ट्रकों की बैटरी केवल 5–7 मिनट में बदली जा सकती है, जबकि पारंपरिक चार्जिंग में 2 घंटे तक का समय लगता है। इन स्टेशनों से ट्रक ड्राइवर अपनी बैटरी तुरंत बदलकर आगे की यात्रा जारी रख सकेंगे। इससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर में दक्षता और परिचालन गति में भारी सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस तकनीक से प्रदूषण घटेगा और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भारत हर साल करीब 25 लाख करोड़ रुपये ईंधन आयात पर खर्च करता है। यदि देश वैकल्पिक ऊर्जा की ओर बढ़ेगा तो यह राशि भारत के विकास कार्यों में उपयोग होगी।

आपने कहा कि अब वह दिन अब दूर नहीं जब भारत डीजल से मुक्त होगा। ईवी, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पराली से सड़क बनाने की तकनीक सफल रही है। नागपुर-जबलपुर हाईवे पर बनाई गई सड़क सामान्य सड़कों से अधिक मजबूत साबित हुई। अब पंजाब और हरियाणा में पराली से सड़कें बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

लॉजिस्टिक कॉस्ट घटाने पर फोकस

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक लॉजिस्टिक कॉस्ट को सिंगल डिजिट (9% से कम) पर लाना है। इसके लिए सड़क, रेल और जलमार्ग को जोड़कर मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इससे न केवल उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि किसानों के उत्पादों के परिवहन में भी लागत घटेगी।

उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से डीजल-पेट्रोल छोड़कर इलेक्ट्रिक और बायोफ्यूल अपनाने की अपील की। गडकरी ने कहा कि भारत तेजी से वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है और आने वाला समय डीजल-मुक्त परिवहन का होगा। उन्होंने यह भी बताया कि किसान अब सिर्फ 'अन्नदाता' ही नहीं, बल्कि 'ऊर्जा दाता' भी बनेंगे, क्योंकि पराली, मक्का, गन्ना और कचरे से ईंधन तैयार होगा। आपने कहा कि वे जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में पराली से सड़कें बनाई जा रही हैं। देश में 50 लाख टन पराली से बायोफ्यूल बनाने का काम चल रहा है। मंत्री ने दावा किया कि वे खुद बायो-एथेनॉल से चलने वाले वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे प्रदूषण कम होता है और किसानों की आय भी बढ़ती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले कुछ सालों में बैटरियों की कीमत में 50-60 फीसदी की कमी आई है। इससे देश की लॉजिस्टिक लागत पहले के मुकाबले 6 फीसदी कम हो गई है और ट्रांसपोर्ट रेट अब सिंगल डिजिट में आ गया है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

गडकरी ने कहा कि आने वाला समय डीजल-मुक्त परिवहन का होगा। उन्होंने किसानों को 'ऊर्जा दाता' बनने की प्रेरणा दी। पराली, मक्का, गन्ना और कचरे जैसी चीजों से अब ईंधन बनाया जाएगा। यह न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि किसानों की आय का एक नया जरिया भी बनेगा।

उन्होंने बताया कि बैटरियों की कीमत में काफी गिरावट आई है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना और चलाना सस्ता हो गया है। लॉजिस्टिक लागत में कमी आने से सामान ढोने का खर्च भी कम हुआ है। यह सब मिलकर भारत को परिवहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर कुमारस्वामी ने कहा कि यह परियोजना भारत को स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन प्रणाली की दिशा में आगे ले जाएगी। स्वैपेबल बैटरी तकनीक से ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और ग्रीन एनर्जी मिशन 2047 को बल मिलेगा।

पीएम ई-ड्राइव योजना विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने “पीएम ई-ड्राइव योजना”शुरू की है, जिसका लक्ष्य सभी श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह ई-ट्रक तकनीक उस दिशा में एक मील का पत्थर है।”

Thursday, 9 October 2025

विभिन्न नीतियों उपरांत अब केंद्र सरकार ला रही है नई श्रम नीति, विजन डाक्यूमैंट के रूप में करेगी कार्य

विभिन्न नीतियों उपरांत अब केंद्र सरकार ला रही है नई श्रम नीति, विजन डाक्यूमैंट के रूप में करेगी कार्य

दिल्ली, 8 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)।  देश में विभिन्न क्षेत्रों के लिये बनाई गई नीतियों उपरंात अब केंद्र सरकार ने नई श्रम नीति लाने की योजना तैयार की है। इस श्रम नीति को राष्ट्रीय श्रम शक्ति नीति - 2025 का नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह श्रम नीति  एक विजन डॉक्यूमेंट के तौर पर काम करेगी, जो देशभर के श्रमिकों के कार्यस्थल, वेतन, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और भविष्य को सुरक्षित करने से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाएगी। सूत्रों के अनुसार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इस नीति का मसौदा तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे जारी कर हितधारकों से सुझाव मांगे जाएंगे। इस नीति के जरिए देश की श्रम शक्ति को एकीकृत दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। अभी तक श्रमिक क्षेत्र के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है, जिसको देखते हुए मंत्रालय ने इसका मसौदा तैयार किया है।

सूत्रों की मानें तो सरकार वर्तमान में कंपनियां, फर्म और संस्थाएं पूर्व निर्धारित कानून के हिसाब से श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं तथा कार्यों पर काम करने की स्थिति में परिवर्तन चाहती है क्योंकि यह माना जा रहा है कि श्रमिकों के लिये  एकीकृत मानक नहीं है, जिनके हिसाब से कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। नई नीति मानक के तौर पर काम करेगी।

मंत्रालय का मानना है कि यह नीति आने वाले समय में भारत की कार्य संस्कृति को नई दिशा देगी। संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को मुख्यधारा में लाने में मदद करेगी।

श्रम शक्ति नीति-2025 का लक्ष्य केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रमिक को सम्मानजनक, सुरक्षित और समान अवसरों वाला वातावरण मिले। इस नीति के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि भारत का श्रम क्षेत्र न केवल उत्पादकता बढ़ाए, बल्कि समावेशी विकास में भी भागेदारी बने।

केंद्र सरकार हितधारकों के सुझाव आने के बाद अंतिम रूप से नीति से जुड़ी अधिसूचना जारी करेगी। माना जा रहा है कि इसे अगले वर्ष की शुरुआत में लागू किया जा सकात है। राज्य सरकारों को भी सलाह दी जाएगी कि वह अपने यहां इसे लागू करें, जिसे श्रमिकों के हितों का ख्याल रखते हुए देश में बेहतर कारोबारी माहौल बनाने में मदद मिल सके।

Sunday, 26 March 2023

पंचामृत के तहत एनर्जी एफीशिएंसी पर विशेष फोकस, साकारात्मक भूमिका के लिए आईएमएसएमई आफ इंडिया की सराहना

पंचामृत के तहत एनर्जी एफीशिएंसी पर विशेष फोकस, साकारात्मक भूमिका के लिए आईएमएसएमई आफ इंडिया की सराहना

इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी पर कांफ्रेंस व एग्जीबिशन का सफल आयोजन

फरीदाबाद 26 मार्च (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत सरकार व प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया के साथ मिलकर आयोजित इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी एंड डी काबोनाईजेशन टैक्नोलॉजी पर आधारित कांफ्रैंस एंड एग्जीबिशन का आयोजन काफी सफल रहा। 


सैक्टर 21 सी पार्क प्लाजा में आयोजित इस कांफ्रैंस व एग्जीबिशन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, विभिन्न संगठनों व एनर्जी के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। 


हरेड़ा के डायरैक्टर जनरल श्री एस नारायणनन ने बताया कि पंचामृत के तहत देश में एनर्जी एफीशिएंसी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न राज्यों की भारत की एनर्जी एफीशिएंसी नीति को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में अहम भूमिका है। रिन्यूएबल एनर्जी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री नारायणनन ने कहा कि एनर्जी एफीशिएंसी वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है और इस अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 


एग्जीबिशन में आगन्तुकों के उत्साह के लिये प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया की सराहना करते हुए श्री नारायणनन ने कहा कि उद्योगों में एनर्जी एफीशिएंसी व रिन्यूएबल एनर्जी के प्रति जागरूकता काफी आवश्यक है। आपने आईएमएसएमई आफ इंडिया की सोलर एनर्जी प्रोजैक्ट की प्रशंसा करते अन्य संगठनों से भी इस संबंध में आगे बढक़र कार्य करने का आह्वान किया।

श्री नारायणनन ने एनर्जी एफीशिएंसी प्रोजैक्टों में निवेश की आवश्यकता पर बल देते कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। 

अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री अपराजिता ने एनर्जी एफीशिएंसी व रिन्यूएबिल एनर्जी को विकास के लिये आवश्यक करार देते कहा कि फरीदाबाद के उद्योग जगत का इस संबंध में रूझान निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। आपने कहा कि एमएसएमई सैक्टर को रिन्यूएबिल एनर्जी व एनर्जी एफीशिएंसी पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए क्योंकि इससे न केवल लागत में कमी आती है बल्कि ऊर्जा संंबंधी समस्या के स्थाई समाधान की ओर कदम बढ़ाए जाते हैं।

ब्यूरो आफ एनर्जी एफीशिएंसी के सचिव श्री आर के राय ने बीईई व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया तो एनर्जी एफीशिएंसी के साथ-साथ वित्तीय पहलुओं पर भी बीईई सहयोग देता है।

आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने एनर्जी एफीशिएंसी को एमएसएमई सैक्टर्स के लिये उपयोगी व महत्वपूर्ण करार देते कहा कि यह हर्ष का विषय है कि एमएसएमई सैक्टर में इस संबंध में पिछले कुछ समय में काफी जागरूकता आई है।

फरीदाबाद के एमएसएमई सैक्टर्स में एनर्जी एफीशिएंसी के लिये आईएमएसएमई आफ इंडिया के लिये चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजैक्टों का जिक्र करते हुए श्री चावला ने बताया कि सोलर एनर्जी प्रोजैक्ट, एनर्जी एफीशिएंसी प्रोजैक्ट, रिन्यूएबिल एनर्जी मैंटेनिंग प्रोजैक्ट के प्रति उद्यमियों का उत्साह व रूझान बढ़ा है। फरीदाबाद में 500 से अधिक एसएमई उद्योगों में एनर्जी एफीशिएंसी के लिये कार्य किया जा रहा है और उन्हें ग्रांट व अन्य इनीशिएटिव भी मिले हैं।

आयोजन मेें एमएसएमई डीआई के निदेशक डा0 आर के भारती, बीईई के संयुक्त निदेश पी श्याम सुंदर, संयुक्त निदेशक अभिषक शर्मा, पीएनबी एमएसएमई डिवीजन के संजय वर्मा, आईसीएफ कंसलटिंग पवन तिवारी, एन आर ई के प्रोजैक्ट आफिसर वीरेंद्र सिंह, हरेड़ा के प्रोजैक्ट मैनेजर सुखचैन सिंह, आईएमएसएमई आफ इंडिया से परमिंदर सिंह सहित 150 से अधिक एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Saturday, 25 February 2023

एमएसएमई डीएफओ व पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम व प्रोडक्ट एग्जिबिशन का आयोजन

एमएसएमई डीएफओ व पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम व प्रोडक्ट एग्जिबिशन का आयोजन

हरियाणा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का यथासंभव लाभ उठाएं एम‌एस‌एम‌ई उद्यमी : उपायुक्त
फरीदाबाद, 25 फरवरी (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। जिला उपायुक्त श्री विक्रम यादव ने उद्योग प्रबंधकों विशेषकर एम‌एस‌एम‌ई सैक्टर के उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे हरियाणा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का यथासंभव लाभ उठाएं। श्री यादव ने कहा है कि जो योजनाएं सरकार द्वारा तैयार की जाती हैं, उनका वास्तविक लाभ तभी सामने आ सकता है, जब हम उसमें भागीदार बनें और इन योजनाओं को अंगीकार करें।

यहां एमएसएमई डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस नई दिल्ली व पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम व प्रोडक्ट एग्जिबिशन का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही के अपने बजट में थर्मल प्लांट व उद्योगों से संबंधित कई नीतियां घोषित की हैं। आपने कहा कि एमएसएमई सेक्टर वास्तव में अर्थव्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है, ऐसे में एमएसएमई से जुड़े संगठनों को भी चाहिए कि वे इस सैक्टर में नई तकनीक के समावेश के साथ-साथ उत्पादकता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करें।


कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत प्रदेश बजट का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने प्रोएक्टिव व विजनरी बजट लाकर इज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सरल व प्रभावी बनाने के लिए जो नीतियां तैयार की हैं, वह सराहनीय है। एम‌एस‌एम‌ई सैक्टर के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए श्री चावला ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने इस क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए कई कारगर कदम उठाए हैं।

उन्होंने आईएमएसएमई ऑफ इंडिया द्वारा जारी विभिन्न प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए आपने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रभावी प्रदर्शन के लिए एमएसएमई सेक्टर को इन प्रोजेक्टों का भागीदार बनना चाहिए।

एमएसएमई डीएफ़ओ के सहायक निर्देशक श्री डी एस तोमर ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के शेड्यूल की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एमएसएमई डीएफओ के जॉइंट डायरेक्टर, डॉक्टर आर के भारती ने एमएसएमई सेक्टर के डवलैपमेंट व विकास से संबंधित विभिन्न तथ्यों से उपस्थित जनों को अवगत कराया।

 पावर ग्रिड कारपोरेशन के वरिष्ठ डीजीएम नीरज कुमार ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस से संबंधित विभिन्न तथ्यों की चर्चा करते हुए कहा कि एमएसएमई सेक्टर को टेंडरिंग प्रोसेस की प्रक्रिया में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए यह मैनेजमेंट प्रोग्राम काफी सहायक सिद्ध होगा।

 ज्वाइंट डायरेक्टर एमएसएमई डीजी फरीदाबाद श्री दिग्विजय सिंह ने ई व्हीकल की परचेज व सब्सिडी बेनिफिट के संबंध में जानकारी दी।

 प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया जिन्हें एमएसएमई सेक्टर द्वारा बनाया जाता है अथवा सर्विस उपलब्ध कराई जाती है।

धन्यवाद प्रस्ताव एमएसएमई डीएफ़ओ के डॉक्टर बी पी सिंह ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों उद्यमियों ने हिस्सा लिया ।

Monday, 20 February 2023

 3 से 10 नवंबर तक लगेगा "सूरजकुंड दीपावली मेला" : एक जिला एक उत्पाद योजना पर रहेगा फोकस

3 से 10 नवंबर तक लगेगा "सूरजकुंड दीपावली मेला" : एक जिला एक उत्पाद योजना पर रहेगा फोकस

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 20 फरवरी। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार इस बार 3 से 10 नवंबर तक "सूरजकुंड दीपावली मेला" का आयोजन करवाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परिकल्पना के अनुसार दीपावली मेला को भी इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से करवाया जाएगा। श्री यादव आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला के  सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राजहंस होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि "सूरजकुंड दीपावली मेला" में स्वदेशी शिल्प व कला को बढ़ावा मिलेगा। यह मेला स्वदेशी उत्पाद पर आधारित होगा तथा वोकल फोर लोकल की सार्थकता को सिद्ध करेगा। दीपावली के आसपास बाजारों में  चाइनीज सामान की बाढ आ जाती है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद विदेशी  उत्पादों पर भारी पड़े। इसमें हरियाणा सरकार के एक जिला एक उत्पाद योजना पर भी फोकस किया जाएगा।

 सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार मेले ने सबसे विराट रूप लिया है।  इसे सफल बनाने में हरियाणा सरकार के सभी अधिकारी, जिला प्रशासन, मेला प्रबंधन, पर्यटन विभाग तथा पुलिस विभाग का बड़ा योगदान रहा है। कला और संस्कृति विभाग ने भारत भर के लोक कलाकारों को छोटी व बड़ी चौपाल पर जगह देकर बहुरूप दर्शन तस्वीर पेश की है।

उन्होंने कहा कि इस मेले से पहली बार दुनिया को एक बड़ा संदेश गया है। यह हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है कि इस बार पार्टनर देशों के रूप में शंघाई के 25 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। वहीं जी-20 देश के मेहमानों का मेला स्थल पर आगमन व भ्रमण तथा इसे दुनिया का सबसे बड़ा मेला बताना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

श्री यादव ने कहा कि मेले में पहली बार ऑनलाइन पार्किंग का उपयोग किया गया। यह बहुत ही सफल प्रयोग रहा। भविष्य में इस मेले को और अधिक तकनीकी के साथ जोड़ने के प्रयास रहेंगे। पूरे मेले के दौरान 30 फ़ीसदी टिकटें ऑनलाइन बिकी। यह भी एक सकारात्मक संदेश है।

चेयरमैन ने कहा कि यह हरियाणा सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि हर रोज लगभग एक लाख पर्यटकों को बहुत ही योजनाबद्ध व व्यवस्थित तरीके से मेले में भ्रमण का मौका मिला। मेले में आगंतुकों को विभिन्न प्रकार की कला, शिल्प, व्यंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रूबरू होने का मौका मिला।

 उन्होंने कहा कि पूरा मेला अवधि के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ भाग लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेला मैदान में नाइट विजन कैमरों के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन्हीं सब प्रबंध के चलते देशी-विदेशी मेहमानों ने हरियाणा सरकार कि बार-बार सराहना की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके साथ पर्यटन निगम के एमडी नीरज कुमार, जगदीश जांगड़ा व हरविंदर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Sunday, 19 February 2023

सूरजकुंड मेला : धान से बने आभूषणों का महिलाओं में जबरदस्त क्रेज

सूरजकुंड मेला : धान से बने आभूषणों का महिलाओं में जबरदस्त क्रेज

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 19 फरवरी। रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए कुछ अलग तरह की राखी बनाने के जुनून ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली पुतुल दास मित्रा को  दुनिया भर में ख्याति दिला दी। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इनके द्वारा धान के दाने से बने आभूषणों ने धूम मचा रखी है।

धान से आभूषण बनाने की कला में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी पुतुल दास मित्रा की स्टॉल पर महिलाओं का हुजूम उमड़ा रहता है। लीक से हटकर आभूषण पहनने का शौक रखने वाली महिलाएं न केवल सामान्य दिनों के लिए आभूषण खरीद रही है, बल्कि विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी यहां से धान के दाने से बने आभूषण खरीद रही हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 में अपने भाई की कलाई पर अलग तरह की राखी बांधने का जुनून सवार हो गया। कई दिनों की मशक्कत के बाद धान के दानों से राखी बनाई। यह सभी को पसंद आई। इसके बाद उन्होंने आभूषण बनाने की शुरुआत की। पहले दिन से ही उन्हें इसका अच्छा रिस्पांस मिला। उसके बाद लगातार वे नई-नई किस्म के आभूषण तैयार कर रही हैं।

पुतुल दास मित्रा ने बताया कि  इस कला को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार कि गुरु शिष्य परंपरा योजना के तहत वह विभिन्न राज्यों में प्रशिक्षण दे चुकी है। उन्होंने बताया कि अब गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम के आभूषणों का क्रेज धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। अब महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना अधिक पसंद करती हैं।   यह आभूषण जितना सरप्राइजिंग फील करवा रहे हैं, उतना ही देखने में आकर्षक भी है। धान से निर्मित आभूषणों के आकर्षक डिजाइन्स देखकर हर कोई हैरान है। 

उन्होंने बताया कि आभूषणों को किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए धान के दानों को कैमिकल से ट्रीट किया जाता है। यह आभूषण 5 साल तक खराब नहीं होते। धान के आभूषण बनाने के लिए पूरी तरह नैचुरल चीजों का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण इनकी डिमांड भी अधिक होती है। इस कार्य के लिए उन्होंने अपने समूह की 50 महिलाओं को रोजगार दिया हुआ है तथा वे समय-समय पर दूसरे राज्य में प्रशिक्षण देने के लिए जाती हैं।

Saturday, 18 February 2023

सूरजकुंड मेला : खड्डी पर बनती साड़ी बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

सूरजकुंड मेला : खड्डी पर बनती साड़ी बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 18 फरवरी। महात्मा गांधी ने जब विदेशी कपड़ों का बहिष्कार किया था तब हमारी खादी ने और हमारे हैंडलूम ने स्वतंत्रता आंदोलन को नए आयाम दिए। भले ही उस समय खादी हमारी मजबूरी की जरूरत थी, लेकिन आज हमारे हैंडलूम अपनी विशेषता, भव्यता व खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। हमारी खादी को इतनी ऊंचाइयों तक ले जाने में देश के शमीम अहमद जैसे हथकरघा से जुड़े लोगों का हाथ है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में खड्डी पर बनी बनारसी साडिय़ों की धूम मची हुई है। मेले में खड्डी पर कारीगरों को बुनाई करता देख पर्यटक दिन भर अचरज भरी नजरों से देखते रहते हैं।

बनारस के शमीम अहमद ने बताया कि साडिय़ों के मामले में बनारसी साडिय़ां विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि हैंडलूम से साड़ी को बनाना बहुत ही महीन कार्य होता है। अगर एक आदमी पूरे दिन खड्डी पर बैठकर इसी काम में लगा रहे तो मात्र 4 इंच साड़ी बनती है। एक साड़ी बनाने में महीनों लग जाते हैं। इस मेहनत का सभी नागरिकों को पता चल सके, इसी मकसद से उन्होंने मेले में स्टॉल के आगे ही खड्डी भी स्थापित की हुई है।  उन्होंने बताया कि मशीनी युग में आज चाहे साडिय़ों या कपड़ों में किसी भी प्रकार की चमक ला सकते हैं, लेकिन जो बात हाथ से बनी इन साडिय़ों में है, वह मशीनों से बनी साडिय़ों में कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर 12 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक की कीमत की सिल्क व कॉटन की साडिय़ां हैं। यह साडिय़ां कॉटन सिल्क की खराई करके नेचुरल रंग डालकर बनाई जाती है। यह साड़ी फट जाएगी, लेकिन इसका रंग कभी फीका नहीं पड़ेगा।  शमीम अहमद ने बताया कि साडिय़ां बांधना आज महिलाओं के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। यही कारण है कि विदेशों में भी अब साड़ी का पहनावा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। साड़ी भारतीय संस्कृति की पहचान है। इसकी इस तरह स्वीकार्यता बढऩा हमारे लिए गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी सोच और स्वदेशी जागरण की जो नींव महात्मा गांधी ने रखी थी आज उसी नींव पर आत्मनिर्भरता की इमारत खड़ी हो रही है। पिछले एक दशक से खादी का चलन बहुत अधिक बड़ा है। अब खादी पैसे वालों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। यह हथकरघा से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है।

Thursday, 16 February 2023

सूरजकुंड मेला : समाप्ति तक बीस लाख से अधिक फुटफाल होने का विश्वास

सूरजकुंड मेला : समाप्ति तक बीस लाख से अधिक फुटफाल होने का विश्वास


सूरजकुंड (फरीदाबाद), 15 फरवरी। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार यहां की कला एवं संस्कृति को पूरी दुनिया में मशहूर करने में लगी हुई है। यह भारत की साख का ही नतीजा है कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की समाप्ति तक बीस लाख से भी अधिक फुटफाल होगा। श्री यादव आज अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में छोटी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।


चेयरमैन ने कहा कि यह हरियाणा के लिए गौरवान्वित करने का पल है। हम अपनी हस्त कला, संस्कृति, पहनावा तथा खान-पान को पूरे विश्व में फैला रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का परिणाम है। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य में लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की ओर पूरा विश्व बढ़ रहा है। इसकी अगवानी हिंदुस्तान कर रहा है। इस तरह के मेले में हमें एक-दूसरे की संस्कृति तथा पहनावे से रूबरू होने का मौका मिलता है। कला एवं संस्कृति ही विश्व में शांति और भाईचारा स्थापित करने का जरिया होता है। यह हमें एक-दूसरे के नजदीक लाती है। हिंदुस्तान आज पूरे विश्व को एक करने में लगा हुआ है।

इस कार्यक्रम के दौरान रेणु हुड्डा, सुमन डांगी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Monday, 13 February 2023

पर्यटक मेला : सरसों का साग, बाजरे के व्यंजन, जलेबा, दाल बाटी सहित लजीज व्यंजनों का लुत्फ

पर्यटक मेला : सरसों का साग, बाजरे के व्यंजन, जलेबा, दाल बाटी सहित लजीज व्यंजनों का लुत्फ

सूरजकुंड (फरीदाबाद),13 फरवरी। 36 वें सूरजकुंड अंतरराष्टीय शिल्प मेला में मेला में पर्यटक विभिन्न प्रदेशों के लजीज व्यंजनों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। मेले के विभिन्न हिस्सों में स्थापित फूड कॉर्ट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह पर्यटक एक स्थान पर विभिन्न प्रदेशों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक बाजरा के चूरमा का भी स्वाद चखते नजर आ रहे हैं।


हरियाणवी फूड्स स्टॉल पर पारंपरिक वेशभूषा में मोटे अनाज के खाद्य पदार्थ परोस रही महिला भी विशेष आकर्षण केंद्र बनी हुई है। रेवाड़ी के मंगलेश्वर किसान उत्पादक संगठन द्वारा लगाए गए इस स्टॉल पर मोटे अनाज के खाद्य पदार्थों को विशेष रूप से बढावा दिया जा रहा है। इनमें सरसों का साग, बाजरा की रोटी, बाजरा का चूरमा, बाजरा की चकली, बाजरा का दलिया, बाजरा का बिस्कुट, बाजरा की पकौडी व बाजरा का लड्डू आदि शामिल हैं। बाजरा व ज्वार के स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। हिसार की लस्सी का भी पर्यटक स्वाद चख रहे हैं। हरियाणा के गोहाना शहर की प्रसिद्ध देशी घी से तैयार जलेबा का स्वाद चखने के लिए भी पर्यटक खिंचे चले आ रहे हैं। पानीपत स्थित होटल प्रबंधन संस्थान के खाद्य पदार्थों का पर्यटक खूब जायका ले रहे हैं।

हरियाणा के पड़ोसी राज्य राजस्थान द्वारा भी राजस्थानी फूड्स परोसे जा रहे हैं। इनमें स्पेशल थाली, दालबाटी चूरमा, मिस्सी रोटी थाली, प्याज-कचौरी, मूंगदाल कचौरी, जोधपुरी मिर्ची बड़ा, मूंगदाल पकौडी व हलवा, चूरमा लड्डू, स्पेशल राजस्थानी केसरिया कुल्लड चाय, बीकानेरी केसरीय जलेबी, जोधपुरी मावा कचौरी आदि शामिल हैं। राजस्थानी फूड्स कार्नर पर भी पर्यटकों की भीड उमड़ रही है। मद्रास कैफे के स्टॉल पर भी पर्यटक विभिन्न खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठा रहे हैं।

Sunday, 12 February 2023

सूरजकुंड मेला : शनिवार तक सवा आठ लाख पर्यटकों ने की शिरकत

सूरजकुंड मेला : शनिवार तक सवा आठ लाख पर्यटकों ने की शिरकत

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 12 फरवरी (रैपको न्यूज़)। 36 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही पर्यटकों/दर्शको की संख्या में इफाजा होता जा रहा है। आपको बता दें कि सूरजकुंड मेला के शुभारंभ से अब तक लगभग सवा आठ लाख पर्यटकों/दर्शको ने मेले में पहुंचकर देश-विदेश की अद्भुत हस्तशिल्प वस्तुओं की कला, संस्कृति और मन मोहक सास्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया हैं। 36 वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में दूसरे शनिवार को लगभग पौने दो लाख पर्यटकों ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों संग हस्तशिल्प मेला में शिरकत की है।

वहीं पर्यटकों/दर्शको ने शिल्पकारों व काश्तकारों की कृतियों की जमकर खरीददारी के अलावा मेला परिसर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित देसी और विदेशी फूड कॉर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके अलावा सम्पूर्ण मेला परिसर में जगह-जगह विभिन्न मुद्राओं में सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर स्थानीय पर्यटकों के अतिरिक्त विदेशी पर्यटक भी थिरकते नजर आए। ढोल नगाडे, बीन, डमरू आदि सांस्कृतिक मंडलियों ने दिन भर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें नांचने पर भी मजबूर किया।

संगीत को सीमा व भाषा के बंधन में बांधना मुश्किल

विदेशी सांस्कृतिक टीमों में यूगांडा व अन्य देशों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से पर्यटकों की खूब तालियां बटोरी। गौरतलब है कि संगीत भाषा और सीमा के बंधन से मुक्त है। इसी की मिसाल 36 वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुडं हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल और छोटी चौपालों पर लगातार देखने को मिल रही है। विदेशी भाषा से अपरिचित होने पर भी पर्यटक विदेशी सांस्कृतिक टीमों की प्रस्तुतियों का न केवल आनंद उठा रहे हैं, बल्कि कलाकारों के साथ नाचते, थिरकते भी नजर आ रहे हैं।

Tuesday, 7 February 2023

 हरियाणा में 5 साल के एमबीबीएस कोर्स के साथ एक साल की आयुष मेडिसिन की पढ़ाई भी जरूरी

हरियाणा में 5 साल के एमबीबीएस कोर्स के साथ एक साल की आयुष मेडिसिन की पढ़ाई भी जरूरी

चंडीगढ़ 7 फरवरी (रैपको न्यूज)। हरियाणा में 5 साल के एमबीबीएस कोर्स के साथ एक साल की आयुष मेडिसिन की भी पढ़ाई करनी होगी। हरियाणा सरकार ने आयुष नीति लागू की है। सरकार ने आयुष प्रणाली और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए इस नीति को 31 अक्टूबर, 2027 तक लागू किया है। इस नीति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य समग्र कल्याण मॉडल के आधार पर सेवाएं प्रदान करना है। निजी क्षेत्र में आयुष औषधालयों, क्लीनिकों, पंचकर्म केंद्रों, आयुष अस्पतालों के नेटवर्क की पहचान और संचालन के माध्यम से आयुष के मुख्य योग्यता क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके लागत प्रभावी आयुष चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के कवरेज को बढ़ाना।

अनिल विज ने कहा कि आयुष दवा को बढ़ावा देने से जनता बीमारी के बोझ को कम करने और जेब खर्च को कम करने के लिए ‘खुद की देखभाल’ करने में सक्षम होगी। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत लक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से संचारी/गैर-संचारी रोगों में कमी की भी परिकल्पना की गई है।

विज ने बताया कि सरकार अन्य सेवा क्षेत्रों के बीच आयुष को प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य क्षेत्र के रूप में बढ़ावा देने का प्रयास करेगी। जिसके तहत आयुष वेलबीइंग डेस्टिनेशन में आयुष अस्पताल, कॉलेज, निवारक, उपचारात्मक और पुनर्वास उपचार सुविधाएं प्रदान करने वाले वेलनेस सेंटर, गेस्ट हाउस और होम-स्टे, जैविक खुदरा सुविधाएं, योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, स्पा और अरोमाथेरेपी केंद्र, बॉडी रैप्स, मसाज वेलनेस सेंटर शामिल हैं। , सौंदर्य उपचार, विशेष त्वचा देखभाल क्लीनिक, सांस्कृतिक और विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा।

Thursday, 2 February 2023

भारत के उप राष्ट्रपति करेंगे 36 वें सुरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ

भारत के उप राष्ट्रपति करेंगे 36 वें सुरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ

फरीदाबाद, 02 फरवरी (रैपको न्यूज़)। भारत के उप राष्ट्रपति जयदीप धनखङ 36 वें सुरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज बुधवार को सूरजकुडं के राजहंस होटल में विडियो कान्फ्रेंस के जरिये  सूरजकुंड मेला की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

 पर्यटन विभाग के सचिव  एमडी सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बार से दोगुनी विदेशी मेहमानों की संख्या होगी,वहीं 45 देशों के विदेशी कलाकारों सहित पूर्वोत्तर के आठ राज्य थीम स्टेट, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल भी मेले में आएंगे। 

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने कहा कि तीन फरवरी से शुरू होने वाला अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा भव्य व विशाल होगा।

उन्होंने बताया  कि जी-20 समिट के चलते इस बार मेले में विदेशी मेहमानों की संख्या दोगुनी होगी। ऐसे में एंबेसेडर मीट दो दिन होगी। जी-20 से संबंधित देशों के राजदूत 9 फरवरी को आएंगे और एससीओ से संबंधित देशों के राजदूतों भी आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में हमें मेले में किसी भी तरह की तैयारियों को लेकर कमी नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि मेले में इस बार 45 देशों के विदेशी कलाकार हिस्सा लेंगे जिससे विदेशी कलाकारों की संख्या भी पिछले वर्षों की अपेक्षा दोगुनी रहेगी। उन्होंने बताया कि नॉर्थईस्ट के आठ स्टेट हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में इन सभी राज्यों से कलाकार आएंगे। इसके साथ ही वीआईपी भी ज्यादा संख्या में रहेंगे। इनमें नॉर्थईस्ट के आठ राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल भी आएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दिन विदेशी पत्रकारों का एक दल भी सूरजकुंड मेला परिसर का भ्रमण करेगा। उन्होंने मेले के दौरान पार्किंग व्यवस्था अतिरिक्त करने के निर्देश दिए गए हैं । 

 विडियो कान्फ्रेंस में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह, एचएसवीपी के स्टेट आफिसर कम मेला नोडल अधिकारी अमित कुमार, डीसीपी नितीश अग्रवाल, एसडीएम परमजीत चहल,एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, पर्यटन विभाग के जीएम यूएस भारद्वाज, एजीएम हरविंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Tuesday, 31 January 2023

बजट पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठक : आईएम‌एस‌एम‌ई आफ इंडिया ने उद्योगहित में रखी 9 मांगे

बजट पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठक : आईएम‌एस‌एम‌ई आफ इंडिया ने उद्योगहित में रखी 9 मांगे

फरीदाबाद, 31 जनवरी (रैपको न्यूज़)। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से आग्रह किया है कि भावी बजट में औद्योगिक संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए फंड में बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 गुरुग्राम में मुख्यमंत्री द्वारा बजट पूर्व  आयोजित बैठक में आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने मुख्यमंत्री का ध्यान नौ महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में जबकि उद्योगों के समक्ष चुनौतियों का माहौल बना हुआ है, ऐसे में सरकार को अपने भावी बजट में उन तथ्यों पर ध्यान देना होगा, जिससे औद्योगिक विकास व अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।


आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में पॉवर वितरण व्यवस्था की बेहतरी के लिए भी फंड में बढ़ोतरी का आग्रह किया। श्री चावला के अनुसार ग्रेप के कारण उद्योगों को जनरेटर चलाने की अनुमति नहीं मिलती, ऐसे में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाया जाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री को दिए गए सुझावों में नान कन्फरमिंग क्षेत्रों को नियमित करने की मांग भी रखते हुए श्री चावला ने कहा कि इस संबंध में लंबे समय से सरकार के साकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है, जिसे कार्यअमल में लाया जाना चाहिए।

संगठन ने इसके साथ ही आन्त्रेप्यूनरशिप व स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए इनकबेशन सेंटर, आन्त्रेप्यूनरशिप डवलैपमेंट सैन्टर और बिजनेस एसीलिरेटर स्थापित करने की मांग करते हुए इसे औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

श्री चावला ने मुख्यमंत्री से एमएसएमई इकाइयों के लिए ब्याज पर सबवेंशन स्कीम लागू करने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं सहित एससी एसटी कैटेगरी के लिए 3% अधिक छूट दी जा सकती है। 

आपने प्रत्येक जिले में एमएसएमई डायरेक्टरेट द्वारा समाधान केंद्र स्थापित करने का आग्रह भी किया ताकि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

आईएमएस‌एम‌ई ऑफ इंडिया की ओर से एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी भी आरंभ करने का आग्रह किया गया ताकि एमएसएमई सेक्टर को इसका लाभ मिल सके।

इसके साथ ही हरियाणा में पीएलआई स्कीम के तहत बड़े प्रोजेक्ट स्थापित करने का अनुरोध भी किया गया। श्री चावला ने हरियाणा में मेगा एवं आधुनिक फायर व आपदा प्रबंधन केंद्र स्थापित करने की भी मांग रखते कहा कि इन केन्द्रों में विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध किए जाने चाहिए ताकि आकस्मिक स्थिति में इनका लाभ उठाया जा सके।

आपने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार उद्योग हित में सकारात्मक नीति करेगी और भावी बजट  औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था की बेहतरी की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग हरियाणा श्री आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनुराग रस्तोगी एचएसआई आईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

Wednesday, 18 January 2023

 10 साल पहले बने आधार को अपडेट कराना जरूरी, पीपीपी कैंपों अपडेटिंग काउंटर लगाए जाएंगे

10 साल पहले बने आधार को अपडेट कराना जरूरी, पीपीपी कैंपों अपडेटिंग काउंटर लगाए जाएंगे

फरीदाबाद, 18 जनवरी (रैपको न्यूज़)। जिन नागरिकों के आधार कार्ड बने हुए 10 साल से अधिक समय हो गया है और उन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, उन्हें सरकारी सेवाओं का लगातार लाभ उठाने के लिए पहचान के प्रमाण तथा पते के प्रमाण के वैध दस्तावेजों के साथ आधार अपडेट करके अपने आधार विवरण को फिर से सत्यापित करने की आवश्यकता है। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और जिला मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आधार अपडेशन को लेकर समीक्षा बैठक की।

मुख्य सचिव ने जिला मुख्यालय के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आधार सत्यापन क्यूआर कोड स्कैनर एप्लिकेशन 'एमआधार'  के उपयोग के बारे में अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि डुप्लिकेसी की जांच की जा सके और जनता को दी जाने वाली सेवाओं का गलत तरीके से लाभ लेने वालों पर नियंत्रण किया जा सके। नई विकसित 'एमआधार', आधार क्यूआर स्कैनर एप्लिकेशन अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को प्रमाणित करने की सुविधा भी प्रदान करती है, यह व्यक्ति के नाम के कुछ अक्षर या अंक, जन्म तिथि, पता, लिंग, फोटो, मोबाइल और हस्ताक्षर आदि प्रदर्शित करती है। उन्होंने अधिकारियों को जिला मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए ताकि अधिकारियों को आधार प्रमाणीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा सके, जिससे उन्हें विभिन्न विभागों के कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा हेतू प्रदेश सरकार द्वारा आगामी दिनों में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) ठीक कराने के शिविरों में ही आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। साथ के साथ उन्होंने अधिकारियों को आधार कार्ड रि-वैलिडेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह, सीटीएम अमित मान, एडीआईओ विपिन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Friday, 14 October 2022

फिको-आईएमएसएमई आफ इंडिया की 9वीं वार्षिक आमसभा में उमड़ा उद्यमियों का सागर

फिको-आईएमएसएमई आफ इंडिया की 9वीं वार्षिक आमसभा में उमड़ा उद्यमियों का सागर


100 करोड़ रुपए के ऋण को मौके पर मंजूरी, सोलर एनर्जी के लिए एम‌ओयू

लुधियाना, 14 अक्टूबर (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। यहां गत दिवस होटल रेडीसन ब्लू में फिको-आईएमएसएमई आफ इंडिया की 9वीं वार्षिक आम सभा एम‌एस‌एम‌ई सैक्टर के लिए न केवल मील का पत्थर सिद्ध हुई बल्कि एजीएम में उपस्थिति को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह  फिको-आईएमएसएमई आफ इंडिया की वार्षिक आम सभा नहीं बल्कि उद्यमियों की उपस्थिति का एक सागर था।


इस एजीएम में फिको-आईएमएसएमई आफ इंडिया के 1437 सदस्य शामिल हुए जोकि औद्योगिक संगठनों की होने वाली वार्षिक आम सभा में सर्वाधिक उपस्थिति का एक रिकॉर्ड है।

 कार्यक्रम में टाटा सोलर के साथ एक एम‌ओयू भी साईन किया गया जिसके तहत फिको-आईएम‌एस‌एम‌ई आफ इंडिया के सदस्यों के लिए उनके संस्थान परिसर में 10 मेगावाट के संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

इतना ही नहीं सम्भवतः औद्योगिक संगठनों की एजीएम में यह पहला अवसर था, जब फिको- आईएम‌एस‌एम‌ई आफ इंडिया के 28 सदस्यों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मौके पर ही 100 करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी दी गई। 

एजीएम में अपने विचार व्यक्त करते हुए आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने कहा है कि एमएसएमई सैक्टर के लिये वर्तमान समय कई अवसरों वाला है। आपने कहा है कि सरकार व विभिन्न विभागों द्वारा एमएसएमई सैक्टर के लिये जो योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं उनका यथोसंभव लाभ उठाया जाना चाहिए।

श्री चावला ने कहा कि एमएसएमई सैक्टर के लिये केंद्र व विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा कई आर्थिक सहायता व योजनाओं जारी है, ऐसे में एमएसएमई सैक्टर को एक प्रभावी प्लेटफार्म की आवश्यकता है जो उन्हें योजनाओं का वास्तविक व सटीक लाभ उन्हें दिला सके।

आपने बताया कि पिछले कुछ समय में आईएमएसएमई आफ इंडिया के विभिन्न प्रोजैक्टस जिनमें मिशन 100 प्लस और फाइव 5 जैसे प्रोजैक्ट शामिल हैं, के जो साकारात्मक परिणाम सामने आए हैं वह निश्चित रूप से सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए आईएमएसएमई इंडिया पंजाब एवं फिको (FICO) लुधियाना के प्रधान श्री गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि आज लुधियाना में FICO आईएम एसएमई ऑफ इंडिया से जुड़े 2480 सदस्य है जिनको आईएमएसएमई ऑफ इंडिया की तरफ से क‌ई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

श्री कुलार ने बताया कि आईएमएसएमई इंडिया से जुड़ने के बाद FICO और उनके सदस्यों को नया दृष्टिकोण मिला और आज यह आईएमएसएमई का सबसे बड़ा पार्ट्नर संगठन है और इसके सदस्य श्री राजीव चावला एवं आईएमएसएमई ऑफ इंडिया को न केवल अपना मार्गदर्शक मानता है बल्कि न‌ई उम्मीद के साथ उनकी ओर देख रहा है।

आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमी भी शामिल हुए।

Saturday, 12 March 2022

मुख्य सचिव ने सूरजकुंड मेले की तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की मीटिंग

मुख्य सचिव ने सूरजकुंड मेले की तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की मीटिंग

फरीदाबाद, 10 मार्च (रैपको न्यूज़)। हरियाणा के मुख्यसचिव श्री संजीव कौशल ने कहा है कि आगामी 19 मार्च से 04 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले ‘35वां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला-2022’ के दौरान जम्मू  कश्मीर थीम राज्य होगा तथा उज्बेकिस्तान  फॉरेन पाटनर होगा। 

श्री कौशल आज यहां ‘35वां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला-2022’ की तैयारियों के संबंध में विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेले की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करें ताकि मेले में आने वाले आगंतुक को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पडेे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगंतुकों की सुविधा के लिए और बेहतर यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग क्षेत्रों से मेला प्रवेश द्वार तक मुफ्त परिवहन सेवा की योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि तुगलकाबाद से मेट्रो स्टेशन -सुरजकुंड-सैक्टर 21 राउंड अबाउट तथा पुराना किला-शुटिंग रेंज- सुरजकुड राउंड अबाउट-बदरपुर तक बसे चलाई जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों और आगंतुकों के साथ बेहतर इंटरफेस के लिए सूरजकुंड मेला मैदान में सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत किया जाये है।  उन्होंने निर्देश दिए कि सूरजकुंड की तरफ आने वाली सभी सड़कें समय से बना ली जाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की जाए। उन्होने निर्देश दिये कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए र्प्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया जाये। उन्होने सभी स्थानों पर बैरीकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव मनोज सिन्हा ने बताया कि देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटक पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन पार्किंग की बुकिंग की जायेगीे ताकि उनको मेला में आते ही पार्किंग का प्रबंधन उचित ढंग से हो सके। फरीदाबाद स्मार्ट सिब्ी कारपोरेशन के जरिये संपूर्ण मेला परिसर की सुविधाओं का ऐप भी बनाया जायेगा। इस एप के माध्यम से पर्यटक लोकेशन व डायरेक्शन का पता लगा सकेंगे। एडवांस पार्किंग बुकिंग से जहां भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होगी।  मेले के दौरान ने कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस मेला की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होने बताया गया कि मेले का समय बाद दोपहर 12.30 से 9.30 बजे तक रहेगा जबकि शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन यह प्रातः 11.00 बजे रहेगा। दिव्यांग व वृद्धजनों की सुविघा के लिए व्हीलचंयर व अन्य सहायक उपकरणों की मेले में व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि ‘35वां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला-2022’ में उज़्बेकिस्तान फारेन पार्टनर एवं जम्मू और कश्मीर थीम-राज्य के रूप में भाग लेगा। मेला में भागीदारी करने के लिए  अभी तक 30 देशों ने सहमति दे दी है। पिछली बार आयोजित किए गए मेला में करीब 12 लाख पर्यटक आए थे और कारीगरों ने 1,200 स्टॉल लगाई गई थी, इस बार और अधिक पर्यटक आने की उम्मीद है। 

बैठक में सचिव श्री वी उमाशंकर तथा प्रधान सचिव श्री नवदीप विर्क उपस्थित रहे। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान प्रधान सचिव श्री डी सुरेश, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा अमित अग्रवाल विडियों कांफ्रेसिंग से जुडे।

Friday, 17 September 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की सुरक्षा और देश का खजाना सुरक्षित : गुर्जर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की सुरक्षा और देश का खजाना सुरक्षित : गुर्जर

फरीदाबाद, 17 सितंबर। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की सुरक्षा, देश की सीमाएं और देश का खजाना सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों,दुकानदारों सहित तमाम वर्गों के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करके धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

 भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज शुक्रवार को स्थानीय कन्वेंशन हॉल में आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों के  लाभार्थियों के साथ सीधी बातचीत कर रहे थे।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दुनिया के सबसे श्रेष्ठ लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस आज पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। लोगों के मेघा वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर, पेड़ पौधे लगाकर, रक्तदान करने,गरीब परिवार में अनाज बांटने, फल वितरण करने सहित गरीबों की सेवाओं के लिए समर्पित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भी फरीदाबाद वासियों की तरफ से उन्हें उनके जन्मदिन पर शत शत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ताकि उनकी सरकार यूं ही गरीबों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों, दुकानदारों, महिलाओं, दिव्यांग जनों सहित हर वर्ग को समर्पित रहे। जरूरतमंद व्यक्ति तक उसका लाभ मिले बेहतर तरीक़े से देने का काम कर रही है।

 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आयुष्मान भारत देश दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है । इसके साथ भारत देश में दुनिया के एक देश के 10 करोड़  परिवार जुड़े हुए हैं। देश में इस योजना का लाभ 50 करोड लोगों से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 प्रतिशत जनता को लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिला फरीदाबाद में 187000 लोगों एक जोड़ा जाएगा। अब तक जिला में 33000 परिवारों की योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि  इस योजना से जुड़े हैं बाकी के बचे 93000 लोगों को भी लाभ देना है।

 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना काल में इस योजना के तहत जिला में लगभग 7000 लोगों को लाभ दिया गया है। जिनका सरकार द्वारा कोरोना वायरस का निशुल्क इलाज किया गया।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश मे ं नंबरदारों चौकीदारों, आशा वर्करों सहित तमाम गरीब परिवारों को जोड़ा गया। उन्होंने गरीब परिवारों की आय को भी ₹120000 से बढ़ाकर ₹180000 की आय वाले परिवारों को शामिल किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 2014 से गरीबों के लिए समर्पित सरकार है। गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर बेहतर तरीके से क्रियान्वित करके  अंतिम छोर जरूरत मंद व्यक्ति को लाभ दिया जाने का काम किया जा रहा है।

 केन्द्रीय राज्य मंत्री ने एक एम्बुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है जो बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के घर पर जाकर वैक्शीनेशन करने का काम करेगी।

  उपायुक्त जितेंद्र यादव ने भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेद्र गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा  का आयुष्मान भारत सेवा दिवस समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया आभार प्रकट कर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना का जिला में जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा और कोई भी ऐसा जरूरत मंद परिवार को इस योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

  आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर  राजेश श्योकंद ने कहा कि जिला में सात सरकारी और 30 प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है। अब तक जिला फरीदाबाद में इस योजना के तहत 7692 लोगों को लाभ मिला है और सरकार द्वारा इस पर 88088881 रूपये की धनराशि क्लेम के रुप में दी है।

 स्वास्थ्य विभाग के सीईओ डाँ विमल ने भी प्रदेश मे की जा रहे आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डाँ विनय गुप्ता,रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार , पार्षद मनोज नासवा सहित आयुष्मान भारत योजना से जुड़े परिवार उपस्थित रहे।

Saturday, 11 September 2021

प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ : गुर्जर

प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ : गुर्जर

फरीदाबाद, 11 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के माध्यम से प्रदेश स्तर पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन और स्वस्थ विभाग के माध्यम से मुफ्त कॅरोना वैक्सीनेशन लगवाने का लाभ आमजन को मिल रहा है। यह  सुनिश्चित करना संबंधित विभागों का प्रमुख दायित्व है। यह आवश्यक दिशा-निर्देश ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज भुड़ कॉलोनी व सेक्टर -29 के रघुनाथ मंदिर में कॅरोना वैक्सीनेशन और श्रमिक विहार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम के निरीक्षण के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति के परिवार के प्रत्येक सदस्य को महीने में 5 किलो मुफ्त अनाज देना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मुख्य उद्देश्य है। अधिकारी इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि इस योजना का लाभ फरीदाबाद के 8.28 लाख लोगों को समय रहते मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा है और अनाज वितरण का यह कार्यक्रम नवंबर दिवाली तक सुचारू रूप से चले, इसकी सभी आवश्यक तैयारियां अधिकारी कर कर रखें। कॅरोना के दौरान लोगों के अनाज संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए इस योजना को क्रियान्वित किया गया था और वह तभी से अभी तक संचालित है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या ना आने दे जब तक कि इसका मूल उद्देश्य पूरा न हो जाये। इस दौरान भारी बारिश में लोगों से मिलते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने स्थानीय क्षेत्र वासियों को को कॅरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि कॅरोना की दोनों डोज लगवाना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है ताकि वे इस वैक्सीन से उत्पन्न होने वाली रोग - प्रतिरोधक क्षमता का लाभ लेकर कॅरोना के बुरे प्रभाव से खुद को लंबे समय तक बचा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिकॉर्ड समय में सभी लोगों को कॅरोना की  वैक्सीनेशन लगाई जा सकेगी। उन्होंने सिविल अस्पताल के अधिकारियों से कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कोई भी व्यक्ति बिना करोना कि पहली व दूसरी डोज लगवाने के बिना ना रहने पाए। जिसके लिये विभाग पुख्ता इंतजाम समय रहते कर ले। इस अवसर पर पार्षद अजय बैसला, पार्षद विनोद भाटी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत, हिमालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता, डॉ ज्योति शर्मा , डॉ मान सिंह, प्रेम चंद गोयल , ऑर डी  बंसल , धीरेंद्र मिश्रा, हरि कृष्ण चौहान, विजय राजपूत, मुकेश बंसल ,राकेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।